मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । गढ़चपा गांव रविवार को उस समय सेवा, संवेदना और इंसानियत का केंद्र बन गया, जब पंचायत भवन परिसर में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन हुआ। सुबह से ही गांव और आसपास के मजरों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इस बात की गवाही दे रही थी कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कितनी जरूरत है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक मशीनों से लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिन मरीजों में दृष्टिदोष पाया गया, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद और गंभीर नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला
![]() |
| निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में मौजूद डॉक्टर्स व ग्रामीण |
अस्पताल रेफर किया गया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की डॉ अपराजिता त्रिपाठी, डॉ राशि द्विवेदी और डॉ मुस्कान सिंह ने पूरे समर्पण के साथ मरीजों की जांच की। शिविर के सफल आयोजन में बुद्ध नारायण उर्फ अनिल विश्वकर्मा, अनिल देवरवा, अरुण सिंह उर्फ मिंटू सिंह बघेल, रावेन्द्र पाण्डेय, कल्लू प्रसाद प्रजापति, पत्रकार छोटेलाल और संगम पयासी सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल को गांव में रोशनी की सौगात बताते हुए आयोजकों और चिकित्सकों के प्रति आभार जताया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment