बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू मे सगे मामा ने अपने 10 वर्षीय भांजे को अगवाकर 10 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी , बबेरू पुलिस टीम ने बच्चे को हरियाणा के रोहतक जिले के एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया हैँ। वही अगवा करने वाले सगे मामा सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बबेरू कस्बे मे पिछले 7 मई दिन गुरुवार को समय करीब 12:00 बबेरू कस्बे के रहने वाले अनिल विश्वकर्मा का 10 वर्षीय पुत्र हर्षित को विद्यालय की छुट्टी के बाद CHC बबेरू गेट के पास से अगवा कर लिया था, परिजनों की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा तुरंत चार टीमों का गठन कर अगवा किए हुए बच्चे को बरामदगी के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यो के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए हरियाणा के
रोहतक जिले के एक होटल से न सिर्फ बच्चे को सकुशल बरामद किया जब के बच्चे को अगवा करने वाले बच्चे के मामा समेत तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार का लिया, बता दे की आरोपियों की गिरफ्तारी दूसरे प्रदेश में होने के चलते रोहतक पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपने कस्टडी में कर लिया है. वही यह भी बता दे की बच्चों के मामा राम जी अपनी बहन रश्मि देवी यानी बच्चे की माँ को कॉल करके बताया था कि मैं अगवा करने वालों को जानता हूं,वह लोग 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को शक ना हो इसके लिए बच्चे के घर में मौजूद पुलिस टीम ने ₹12000 संबंधित दिए गए क्यूआर कोड में ट्रांसफर भी किए थे, पुलिस पीछा करते हुए हरियाणा के रोहतक तक पहुंच गई थी, वहां आरोपी रोहतक के एक होटल में रुके हुए थे, पुलिस ने होटल के कमरे से निकलते एक आरोपी को पकड़ लिया। इस आरोपी के सहारे पुलिस होटल के कमरे तक पहुंच गई, और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, वही रोहतक पुलिस के द्वारा लिखा पड़ी करके बबेरू पुलिस को बच्चे व आरोपी को सुपुर्द करेगी। वही बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल पुलिस टीम को बधाई दिया है, वही अगवा किए हुए बच्चे के पिता बच्चे को गोद में लेकर पुलिस टीम का धन्यवाद किया है। वही यह जानकारी आज शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत के द्वारा दी गई है। कि अब हरियाणा पुलिस से हमारी पुलिस टीम को बच्चे को रिमांड ले लिया है और अब बच्चे को व अगवा करने वाले बच्चे के मामा सहित तीनों अभियुक्तों को हरियाणा से बबेरू लेकर आ रहे हैं, रविवार की सुबह तक आ जाएंगे।


No comments:
Post a Comment