बांदा, के एस दुबे । प्रदेश शासन के मंशानुरूप जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज थाना कोतवाली नगर में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित राजस्व और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।पारिवारिक विवाद और मकान पर कब्जारू अर्चना वर्मा नामक महिला फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके देवर और अन्य पारिवारिक सदस्यों द्वारा उनके मकान पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश
दिए। भूमि विवाद और पैमाइशरू सूतर खाना निवासी शैलेंद्र कुमार ने अपनी भूमिहारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को भूमि की पैमाइश कराकर प्रकरण को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।संयुक्त टीम को मौके पर भेजारू एक अन्य मामले में जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि विवाद का स्थाई समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने स्पष्ट किया कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने को कहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली नगर के थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment