बांदा, के एस दुबे । सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही बांदा जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक परिवार की सुपुत्री अनुष्का श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनुष्का श्रीवास्तव ने 12वीं की परीक्षा में 94.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अनुष्का ने बायो ग्रुप में स्कूल में प्रथम स्थान तथा ओवरऑल स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है।प्रतिष्ठित परिवार की मेधावी सुपुत्री
अनुष्का बांदा के प्रसिद्ध वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (अनुराग नर्सिंग होम) एवं डॉ. अर्चना श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उनके नाना दिनेश चंद्र खरे (पूर्व ओएसडी, जिलाधिकारी बांदा) और मामा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया है।अनुष्का की सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों का कहना है कि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण ने आज यह मुकाम हासिल कराया है। अनुष्का की इस उपलब्धि ने सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किए जाएं, तो सफलता अवश्य मिलती है। सेंट मैरी स्कूल के प्रबंधन और शिक्षकों ने अनुष्का को बधाई देते हुए उनके शानदार शैक्षणिक करियर की कामना की। वहीं, नगरवासियों और शुभचिंतकों ने इसे जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है। अनुष्का की सफलता पर पूरे श्अनुराग नर्सिंग होमश् परिवार और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


No comments:
Post a Comment