बांदा, के एस दुबे । जनपद की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार से हुई छिनैती की घटना का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है।सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक के अनुसार, बुधवार को थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम छिबाँव निवासी विवेक तिवारी बाइक से बांदा से अपने घर लौट रहे थे। अतर्रा रोड स्थित एक ढाबे के पास पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और डरा-धमकाकर उनका बैग व नकदी छीनकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को
गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों तक पहुँचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और यक्ष ऐप सहित मुखबिर तंत्र का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पास घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया।अमन पुत्र रामनारायण, निवासी पोड़ाबाग अलीगंज (कोतवाली नगर),सार्थक पुत्र अशोक, निवासी कालूकुआं (कोतवाली नगर) गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती के रुपये, बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद हुई है। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बलराम सिंह, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, आरक्षी अश्वनी कुमार, दिनेश कुमार शर्मा और हर्ष तिवारी की मुख्य भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment