बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी हुई तेज 16 मई को मतदान के बाद होगी मतगणना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 14, 2026

बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी हुई तेज 16 मई को मतदान के बाद होगी मतगणना

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू तहसील बार एसोसिएशन की चुनाव की सर गर्मी तेज हो गई है। अधिवक्ताओं की इस प्रतिष्ठित चुनावी जंग में पूरी तरह राजनीतिक रंग ले लिया है। तहसील परिसर में ही सुबह से लेकर चुनावी चर्चाएं जमकर हो रही है। वही अपने-अपने पक्ष पर मतदान करवाने को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा तरह-तरह के वादे और दावे पेश कर रहे हैं। बता दे की अध्यक्ष और महासचिव पद पर चुनाव कराए जाने हैं, वही शेष पदों पर सभी लोग निर्विरोध घोषित किया जा चुके हैं। जिसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट प्रभु दत्त पांडे, नवल किशोर प्रजापति, राम जी


द्विवेदी, यह तीनों प्रत्याशी मैदान पर हैं। वही महासचिव पद पर एडवोकेट नरेंद्र कुमार यादव, हरेंद्र सिंह,  रामनरेश यादव यह मैदान में है। वही आज गुरुवार को सभी प्रत्याशी जन समर्थन जुटाने को लेकर सभी अधिवक्ता साथियों से जनसंपर्क कर रहे हैँ, बता दें कि 16 मई को सुबह से ही अध्यक्ष व महासचिव पद पर मतदान किया जाएगा,  और  शाम 4 बजे तक मतगणना कराई जाएगी,  इस समय चुनाव माहौल किसी बड़े राजनीतिक चुनाव से कम नजर नहीं आ रहा, और सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान चलाकर वोटरों को अपने पक्ष में करने पर जुटे हुए हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages