बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के औगासी रोड में एक युवक 33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे में चढ़कर घंटो करता रहा ड्रामा पुलिस ने समझाकर बुझाकर नीचे उतरवाया। बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थिति मांगलीराम विद्यालय के पास श्रंगार थोक मोहल्ले के रहने वाले सुनील राजपूत पुत्र लोटन राजपूत गुरुवार की सुबह अपने खेतो के पास से निकली 33 हजार हाईटेशन विद्युत लाइन के खम्भे में चढ़ गया, और घंटो ड्रामा करता रहा, जैसे ही आसपास के लोगो ने देखा तो पुलिस व परिजनों क़ो सूचना दिया, मौके पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत मय फ़ोर्स के साथ पहुंचे, जहाँ परिजन व पुलिस घंटो समझाती रही, लेकिन खम्भे से नही उतरा
जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत ने कहा की नीचे उतरकर आओ अपनी समस्या बताओ तुम्हारी पूरी तरह से मदद की जाएगी, तब काफ़ी देर में पुलिस के समझाने के बाद खम्भे में चढ़े सुनील राजपूत नीचे उतरा, जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहाँ कि अब बताओ तुम्हारी क्या समस्या है तो खम्भे में चढ़े सुनील राजपूत ने बताया कि मुझे 25 लाख रूपये का लोन चाहिए, ताकि मैं कोई बिजनेस कर सकूं और अपना खर्च परिवार का खर्च निकाल सकूं पुलिस ने कहा कि तुम काम करो तुम अपना खर्च स्वयं निकाल सकते हो, पुलिस ने कहा कि लोन का काम बैंक का होता है,जहाँ हमारी जरूरत पड़े वहा हमको बताओ, वही पुलिस के द्वारा गुरुवार क़ो 11 बजे खंभे में चढ़े युवक सुनील राजपूत को उसके पिता लोटन राजपूत व उसकी पत्नी के समक्ष सुपुर्द कर दिया गया।


No comments:
Post a Comment