कानपुर, प्रदीप शर्मा - सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की आवश्यक बैठक हैलट अस्पताल में कर्मचारी संघ के कार्यालय में शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों के संघर्षशील मसीहा स्व.बी एन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि आगामी 18 मई को संकल्प दिवस के रूप में बाल समाज विधालय पी रोड बलखण्डेश्वर में आयोजित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कर्मचारी समाज के पुरोधा के संघर्षो के इतिहास पर चर्चा होगी, बैठक में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उ. प्र. के अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने
बताया कि कर्मचारी मसीहा स्व.बी एन सिंह की पुण्य तिथि पर कर्मचारी शामिल हो कर सिंह साहब के बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लेंगे क्योंकि सरकार कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाकर उनको आउट सोर्सिंग पर रखा जाताहै। बैठक में बी एल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर ,अजय कुशवाहा, भोलानाथ पाल,विजय बाल्मीकि,रिषी मोहन, रमाकांत वर्मा, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल,, संजय उर्फ पप्पू ताराचंद, सुनील सुमन समेत अनेको पेंशनर्स एंव कर्मचारियों ने मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment