डीएम ने आईजीएल और संबंधित विभागों के साथ की समीक्षा बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 14, 2026

डीएम ने आईजीएल और संबंधित विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

बांदा, के एस दुबे  । शहर को स्वच्छ और सुलभ ईंधन से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में पाइपलाइन नेचुरल गैस के कनेक्शन वितरण हेतु पाइपलाइन बिछाने के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करना और कार्य में गति लाना रहा। बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था आईजीएल के अधिकारी अमित नांजिया ने अवगत कराया कि पाइपलाइन बिछाने के मार्ग में अभी कुछ तकनीकी अनुमतियाँ लंबित है।नगर पालिका परिषद बांदारू 05 एनओसी लंबित। लोक निर्माण विभाग , सिंचाई विभाग एवं रेलवे प्रत्येक विभाग से 01-01 एनओसी निर्गत होना शेष है।


नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि डिमांड नोट जारी कर दिया गया है, कंपनी द्वारा धनराशि जमा करते ही एनओसी जारी कर दी जाएगी। वहीं, खैरार जंक्शन पर 12 इंच की सीएस पाइपलाइन बिछाने हेतु रेलवे अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया उच्च स्तर पर गतिमान है। परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आईजीएल उन 2653 उपभोक्ताओं की सूची जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराए जिनके यहाँ पीएनजी कनेक्शन सक्रिय हो चुके हैं, ताकि उनके पुराने एलपीजी कनेक्शन समर्पित कराए जा सकें।  पीएनजी की महत्ता और इसकी सुलभता के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुरक्षित ईंधन को अपनाएं। जिलाधिकारी ने आईजीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं रेलवे और अन्य विभागों से निरंतर संपर्क और पैरवी सुनिश्चित करें ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो। बैठक में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, रेलवे और नगर पालिका के वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages