सेंट थॉमस विद्यालय के विज्ञान वर्ग में तन्मय मिश्रा व रिद्धिमा शर्मा एवं वाणिज्य वर्ग में पीयूष शर्मा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
कानपुर, प्रदीप शर्मा - आई.सी.एस.सी. द्वारा घोषित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम में किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसके अंतर्गत विज्ञान वर्ग में तन्मय मिश्रा एवं रिद्धिम शर्मा ने 97.25 प्रतिशत एवं वाणिज्य वर्ग में पीयूष शर्मा ने 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में अपूर्व राय ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व इफरा समीम व उत्कर्ष वाजपेई ने 95.25
प्रतिशत अंक प्राप्त किए, तृतीय स्थान प्राप्त किया वही वाणिज्य वर्ग में तनिष्क गुप्ता ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व शाईना शाह ने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। आई.सी.एस.सी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय की आद्रिका गुप्ता व आराध्या बाजपेई ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरुष तिवारी व शुभम आनंद ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व अनमोल चतुर्वेदी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment