सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का दिया गया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 17, 2026

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का दिया गया संदेश

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : विश्व कृषि ग्रामीण पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के चर गांव स्थित सोमनाथ मंदिर परिसर में देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति (डीजीवीएस) द्वारा कृषि-ग्रामीण एवं गंगेय ग्राम ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति और लोक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई। स्थानीय कलाकारों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस दौरान ग्रामीण पर्यटन के माध्यम से होमस्टे, स्थानीय गाइड, कथावाचन एवं हस्तशिल्प जैसी गतिविधियों से रोजगार और आय बढ़ाने के अवसरों की


जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्सावर्धन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल, ग्राम विकास अधिकारी दया शंकर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील शुक्ला, ग्राम प्रधान रामनिवास, ग्रामीण विकास विशेषज्ञ दिव्यांगना मिश्रा, जिला समन्वयक कामता प्रसाद, ग्राम समन्वयक दया शंकर सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages