स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा, पावर हाउस में फेंके मीटर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा, पावर हाउस में फेंके मीटर

मौके पर पावर हाउस में कोई उच्च अधिकारी नहीं था

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड गांव की लगभग दो दर्जन महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर पावर हाउस तिंदवारी पहुंचकर उन्हें वहीं फेंक दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं।


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि एक तरफ बढ़े हुए बिलों से परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर पर्याप्त बिजली भी नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। प्रदर्शन के बाद महिलाएं मीटर पावर हाउस में फेंककर वापस अपने घर लौट गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही और बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने समस्या के समाधान की चुनौती खड़ी हो गई है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages