सांसद व विधायक सहित अन्य सपाइयों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

सांसद व विधायक सहित अन्य सपाइयों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू में स्मार्ट मीटर के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे, सांसद व विधायक सहित अन्य सपाइयों को किया गया हॉउस अरेस्ट  बबेरू कस्बे मे बुधवार को बबेरू विधायक बिशम्भर सिंह यादव व बाँदा चित्रकूट सांसद श्रीमती कृष्णा देवी, व पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व स्मार्ट मीटर, गैस की महंगाई, किसान की समस्या सहित अन्य समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष के निर्देशन में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिये जा रहे थे, तभी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सभी के आवास में पहुंचकर बाँदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी, बबेरू विधायक बिशम्भर सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल,


जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव सहित अन्य सपाइयों को हॉउस अरेस्ट कर लिया गया।, वही विधायक व सांसद एवं पूर्व मंत्री ने बताया कि हम जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा  के निर्देशन पर स्मार्ट मीटर के विरोध एवं अन्य जन समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को सौंपने के लिए बांदा जाना था, लेकिन जैसे ही तैयार होकर हम निकालना चाहा तो भारी पुलिस बाल के साथ हमें हाउस अरेस्ट कर लिया गया, यह सरकार पूरी तरह से नाकाम है।  स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब लोगों से वसूली कर रही है, महंगाई रुक नहीं रही, युवा बेरोजगार हैं, किसान मजदूर महंगाई से त्रस्त आ चुके हैं, लेकिन यह सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है. जी हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले 2027 के चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे, इस भाजपा सरकार को हराकर रहेंगे, और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages