डीएम व एसपी ने हुसैनगंज थाने का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

डीएम व एसपी ने हुसैनगंज थाने का किया निरीक्षण

अधिकारियों के थाने पहुंचते ही पुलिस कर्मियों में दिखी मुस्तैदी

फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर

फतेहपुर, मो शमशाद । कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ ही थानों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना हुसैनगंज का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के थाने पहुंचते ही पुलिस कर्मियों में हलचल तेज हो गई और पूरे परिसर में मुस्तैदी दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों को बेहतर वातावरण


और त्वरित न्याय मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे सामान की स्थिति भी देखी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जब्त माल का विधिवत रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए। वहीं हवालात की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने थाना परिसर की स्वच्छता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई और अनुशासन आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 

समाधान दिवस में पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

फतेहपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हुसैनगंज थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं जनपद के सभी थानों पर भी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages