सनातन एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ लेकर पहुंचे महामंडलेश्वर गोल्डन गिरि,कस्बे मे हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

सनातन एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ लेकर पहुंचे महामंडलेश्वर गोल्डन गिरि,कस्बे मे हुआ स्वागत

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे में सनातन एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ लेकर पहुंचे महामंडलेश्वर गोल्डन गिरि, का बबेरू कस्बा वासियो ने जोरदार स्वागत किया, बबेरू कस्बे मे शुक्रवार को सनातन एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ लेकर पहुंचे श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरि महाराज का बबेरू कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया है। वही प्रतिज्ञा रथ लेकर पहुंचे महामंडलेश्वर मनोजानंद  गोल्डन गिरि ने कहा कि जब तक हमारे पूज्य संत महात्मा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी जी के बाद भारत के प्रधानमंत्री पद पर प्रतिष्ठित असीन नहीं हो जाते, तब तक मैं अपने 4 किलो 500 ग्राम वजन के चांदी के जूते स्वयं धारण करता था, उनका परित्याग करके नंगे पांव


रहकर उत्तर प्रदेश के 75 जिले व 28 राज्यों के तीर्थ स्थलों की परिक्रमा करूंगा, यही मेरी भीष्म प्रतिज्ञा है, कई बार मेरे साथ आत्मघाती हमला हो चूका हैँ लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस उनके सहयोग मे खड़ी मिली हैँ, जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनते मई नहीं देख लेता तो मेरी सनातन हिंदू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ चलता रहेगा। वहीं  सभी हिंदुओं को सभी को एक साथ रहने के लिए संदेश दिया है और कहां है कि एक रहेंगे नेक रहेंगे, इसलिए सभी हिंदुओं को एकता में रहकर चलने का जागरूक किया हैँ उसके बाद चित्रकूट के लिए रवाना हो गए, इस मौके पर परमारानंद जी राजा भैया सिंह परमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल, पप्पू सेंगर राममिलन सिंह गौर, कुलदीप सिंह, शिव प्रकाश मलिक,रोहित गुप्ता, दुर्गेश सिंह,मुन्ना सिंह,पिंकू त्रिपाठी, शिवजीत, राहुल सिंह, बृजेंद्र सिंह परमार, नरेंद्र सिंह परमार, सहित अन्य लोग स्वागत के समय मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages