बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफंदी गांव के पास बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर किया गया हैँ। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फफूंदी गांव मे गुरुवार की रात्रि श्याम बहादुर पुत्र शुक्रवार उम्र 37 वर्ष से निवासी पवैया थाना बबेरू को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे श्याम बहादुर का हाथ फैक्चर व पैरों में
गंभीर चोटे आई हैं, जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल श्याम बहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही परिजनो के द्वारा देर रात्रि एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।


No comments:
Post a Comment