मांगों को लेकर पीड़ितों का तीन दिन से जारी धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

मांगों को लेकर पीड़ितों का तीन दिन से जारी धरना

पीड़ितों ने सौंपे अलग-अलग ज्ञापन, निस्तारण की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा तहसील क्षेत्र के सरसाई मजरे अडार पर, टेनी व दरियामऊ के रहने वाले पीड़ित अपनी-अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों से कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दे रहे हैं। धरने के दौरान शुक्रवार को पहुंचे अधिकारी को पीड़ितों ने अपने-अपने ज्ञापन सौंपे। जिसमें मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। सरसाई मजरे अडार पर निवासी पप्पू पुत्र घनश्याम ने बताया कि ग्राम टेनी समपूर्ण मार्ग पर गाटा संख्या 24 खागा संख्या 441 रकबा 0.3240 हे0 टेनी प्रथम में 1/4 का पृथ्वी पाल की भूमिधरी से बैनामा 19 अप्रैल 2023 को कराया था। जिसमें किशनपुर रोड खागा निवासी राजकुमार केशरवानी ने दबंगई के बल पर कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करवाया गया। जिससे वह धरना देने के लिए विवश हो

 एएसडीएम को ज्ञापन सौंपते पीड़ित।

गया। मांग किया कि उचित कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया जाए। वहीं दरियामऊ के रहने वाले रावेन्द्र कुमार सोनकर पुत्र वृन्दावन सोनकर ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि उसके पिता वृन्दावन सोनकर का गांव में कोटेदार रहे हैं। जो 13 अक्टूबर 1993 को राशन उठाने गल्ला मंडी किशनपुर गए थे तब से लापता है। पिता की दुकान को अयोध्या प्रसाद साहू को संचालन हेतु दिया गया था। वह जब बालिग हुआ तो 13 दिसंबर 2016 को डीएम को दुकान वरासतन अनुकम्पा के आधार पर दिए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसका सिविल वाद योजित करके 31 मार्च 2026 को पिता वृंदावन सोनकर को मृतक घोषित कर दिया गया। वह बेरोजगार व्यक्ति है। आय का कोई साधन नहीं है। पीड़ित ने न्याय हित में जांच करवाकर दरियामऊ की उचित दर दुकान को वरासतन दिया जाने की मांग की। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages