चित्रकूट की बेटियां अब सुई-कैंची से लिखेंगी आत्मनिर्भरता की नई इबारत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

चित्रकूट की बेटियां अब सुई-कैंची से लिखेंगी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में शुक्रवार को इंडियन बैंक संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) परिसर उस समय उत्साह और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा से भर उठा, जब जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्षा चारु चांदवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर ब्यूटी पार्लर एवं महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार अगरबत्ती, कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, अचार-पापड़, सॉफ्ट टॉयज और सिलाई उत्पादों के स्टाल आकर्षण का केंद्र बने। डीएम ने विशेष रूप से हवन स्टैंड की सराहना करते हुए इसे सरकारी कार्यक्रमों में स्मृति चिन्ह के रूप में उपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास ही

प्रशिक्षण में मौजूद प्रतिभागी व डीएम

आत्मनिर्भरता की असली नींव है और यदि एक ग्राम पंचायत में 10 महिलाएं प्रशिक्षण लेंगी तो विशेष सिलाई केंद्र खोलने पर विचार होगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपए तक ऋण सुविधा की जानकारी देते हुए उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भोजन, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सोलर पैनल स्थापना और जर्जर कक्षों की मरम्मत के निर्देश भी दिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages