विहिप के कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में उपलब्धियों पर डाला प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

विहिप के कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

जैविक खेती, देशी गाय के महत्व व हिंदू परिवार की अवधारणा पर की चर्चा

फतेहपुर, मो शमशाद । विश्व हिंदू परिषद एवं उसके विभिन्न आयामों बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति, समरसता, गौ सेवा, धर्म प्रसार एवं सत्संग के ग्राम, खंड, प्रखंड एवं जिला स्तर के दायित्वधारियों का दो दिवसीय छह सत्रों वाला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह अभ्यास वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खुशवक्तराय नगर में शनिवार को प्रारंभ हुआ था। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रांत सत्संग प्रमुख विवेक ने किया। उन्होंने परिषद की स्थापना, संगठन की कार्यशैली एवं अब तक की

विहिप के कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग को संबोधित करते वक्ता।

उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रांत परियोजना प्रमुख चंद्रिका दीक्षित ने समरसता, धर्मांतरण एवं गौरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। जिला मंत्री लोकेश गुप्त ने संगठनात्मक संरचना, समितियों एवं संगठन के ढांचे की विस्तृत जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विनायक संतोष ने परिषद के वार्षिक कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख अवधेश शर्मा ने हिंदू होने का गर्व क्यों, जैविक खेती, देशी गाय के महत्व एवं आदर्श हिंदू परिवार की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में क्षेत्रीय सह धर्मप्रसार प्रमुख राजेश ने समाज के समक्ष उपस्थित आंतरिक एवं बाह्य चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages