भाजपा महिला मोर्चा ने सपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने सपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

फतेहपुर, मो शमशाद । महिला आरक्षण व महिलाओं के सम्मान के मुद्दे को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचीं और वहां धरना देकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता के कारण ही महिला आरक्षण बिल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार बाधाएं खड़ी की जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीति

 सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

करने में जुटा है। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला सम्मान और अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। इस दौरान भाजपा महामंत्री सुशील मौर्य, सुनिधि तिवारी, विजय लक्ष्मी साहू, गायत्री सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल दिखावटी राजनीति करता है, जबकि भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए जमीन पर काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक सपा कार्यालय के बाहर राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। बाद में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages