पुलिस ने अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को दबोचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 14, 2026

पुलिस ने अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को दबोचा

बांदा, के एस दुबे । जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे श्ऑपरेशन ईगलश् के तहत बांदा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तिन्दवारी थाना पुलिस ने एक शातिर अंतर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात थाना तिन्दवारी पुलिस जमुआ रोड पर गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 3 किलो 130 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश पुत्र रामानुज, निवासी ग्राम पुरवा तरौहां, थाना कर्वी (जनपद चित्रकूट) के रूप में हुई है।


सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए अभियुक्त के गांजा लेकर आने की सटीक सूचना मिली थी, जिस पर सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया तस्कर शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पहले से ही चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे थानाध्यक्ष तिन्दवारी संदीप कुमार पटेल,उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह व रमेश कुमार,आरक्षी अमन मिश्रा, सुदेश कुमार यादव और शाह हुसैन ।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। श्ऑपरेशन ईगलश् के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages