नियमानुसार किराया निर्धारण किए जाने के निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

नियमानुसार किराया निर्धारण किए जाने के निर्देश

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी नगर आयुक्त द्वारा सदर बाजार में भोला दूध भण्डार से सूरज प्रसाद इण्टर कॉलेज के पास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जिसमंे सूरज प्रसाद इण्टर कॉलेज के समीप स्थित दुकानों का सर्वे कराये जाने तथा नियमानुसार किराया निर्धारण किए जाने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी सी0पी0 पाण्डेय को दिए गए। इसके पश्चात रानी महल के सामने नगर निगम की खाली भूमि पर वैण्डिंग जोन को स्थापित किये जाए, जिससे बाजार मंे लगने वाले जाम से राहत मिल सके। साथ ही नगर आयुक्त द्वारा पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया जिसमें नगर निगम की दुकानो का सर्वे कराते हुए नियमानुसार किराया निर्धारण किए जाने के निर्देश दिये गये। 


इसके पश्चात् नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम की बिजौली स्थिति गोवंश संरक्षण केंद्र (कांजी हाऊस ) का निरीक्षण किया गया। गोवंश संरक्षण केंद्र में संरक्षित गोवंश के चुनी चोकर, भूसा एवं हरे चारे आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं चोकर आदि भंडार ग्रह में संरक्षित पाया गया। नगर आयुक्त द्वारा संरक्षित गोवंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। संरक्षित गोवंश को वर्तमान समय में पढ़ रही गर्मी से राहत दिलाने के लिए शैड़ो के चारों तरफ ग्रीन नेट लगाए जाने के लिए पशु कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया, साथ ही साथ पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी उपलब्ध कराए जाने तथा प्रत्येक दिन 3 घंटे के अन्तराल में पानी की चरही में ठंडा पानी से बदलने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे गोवश गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। नगर आयुक्त द्वारा गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी सी0पी0 पाण्डेय एवं नगर पशु कल्याण अधिकारी डॉ राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages