तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई मे पलटी पांच लोग घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई मे पलटी पांच लोग घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे के ओरन रोड मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गयी, ट्रैक्टर मे सवार 5 लोग घायल हो गये जिनको सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया गया है। बबेरू कस्बे के ओरन रोड मुक्तिधाम के पास शुक्रवार क़ो दाहिनोरा कार्यक्रम से 30 से 35 लोग ट्रैक्टर ट्राली मे सवार होकर ओरन जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर के आगे अचानक चार पहिया गाड़ी आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मुक्तिधाम के सामने खाई में पलट गया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग खाई में गिर गए,जिसमें पांच लोगों की गंभीर चोटें आई हैं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया।. जहां पर डॉक्टर


द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद विमल पुत्र मंगल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी सरजो का पुरवा  ओरन को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ट्रैक्टर में सवार अन्य आरती पुत्री चंद्रशेखर उम्र 15 वर्ष, मुन्नी देवी पत्नी राम ललन 50 वर्ष, रानी पत्नी श्री केशन उम्र 35 वर्ष, दयावती पत्नी रामबरन उम्र 38 वर्ष का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया गया है। वही ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए हैं वही ट्रैक्टर में सवार युवक ने बताया कि हम दहिनोरा कार्यक्रम करने के बाद खरौली गांव से ओरन ट्रैक्टर द्वारा जा रहे थे, तभी मुक्तिधाम के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक चार पहिया गाड़ी आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई । गालीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages