राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का क्षत्रिय महासभा ने किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 16, 2026

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का क्षत्रिय महासभा ने किया स्वागत

स्वागत से गदगद राज्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा विधानसभा से चार बार की विधायक एवं अभी हाल ही में राज्यमंत्री बनीं कृष्णा पासवान का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने भारी-भरकम माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से गदगद राज्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह संगठन की हरसंभव मदद करेंगी। शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से राज्यमंत्री कृष्णा पासवान के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने किया।

राज्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्यमंत्री बनाए जाने पर सभी पदाधिकारी कृष्णा पासवान के आवास पहुंचें। जहां भारी भरकम माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने कृष्णा पासवान जिन्दाबाद एवं क्षत्रीय एकता जिन्दाबाद के जयघोष भी लगाए। राज्यमंत्री ने संगठन को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने स्वागत कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागेन्द्र सिंह चैहान, मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज, आरपी सिंह भदौरिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित सिंह परिहार, समरबीर सिंह चैहान, सोनू सिंह परिहार, पंकज सिंह तोमर, मोनू सिंह राजावत, राघवेंद्र सिंह चैहान, भूपेन्द्र सिंह चैहान, कामिनी सिंह चैहान, ध्यानेंद्र सिंह चैहान, ज्ञानेन्द्र सिंह चैहान, सोनू सिंह बगिया, नीतू सिंह, बीनू सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages