तहसील दिवस में उमड़ी फरियादी, डीएम- तहसील दिवस में उमड़ी फरियादी, डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएंएसपी ने सुनीं समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 16, 2026

तहसील दिवस में उमड़ी फरियादी, डीएम- तहसील दिवस में उमड़ी फरियादी, डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएंएसपी ने सुनीं समस्याएं

322 शिकायतें पहुंचीं, 24 का मौके पर निस्तारण

अफसरों को गुणवत्ता के साथ कार्रवाई के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । आमजन की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शुक्रवार को खागा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से की। संपूर्ण समाधान दिवस में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। राजस्व, पुलिस, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, चकबंदी, विद्युत, आवास, पेंशन, सिंचाई, महिला कल्याण, पूर्ति एवं भूमि विवाद समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 322 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को

तहसील दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम व साथ में एसपी। 

भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद योजना से वंचित न रहे। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई कर भरोसा कायम रखा जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, एलडीएम, खंड विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages