चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक मंथन, स्वास्थ्य जागरूकता और योग साधना का अनोखा संगम देखने को मिला। कुलगुरु प्रो आलोक चौबे की अध्यक्षता में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक पारदर्शिता, छात्रावास व्यवस्था, प्रवेश प्रसार समिति तथा प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई। कुलगुरु ने अधिकारियों को समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं विश्व रेडक्रॉस दिवस पर “आपातकालीन रोकथाम में
![]() |
| योग शिविर में मौजूद छात्रगण |
प्राथमिक उपचार की महत्ता” विषयक कार्यक्रम में सीपीआर, रक्तस्राव रोकने, जलने एवं दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है। इसी क्रम में शोधार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु योगासन, प्राणायाम और ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment