राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज, 7 मई को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती अल्पना ने सुबह 7 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। इन वाहनों का मुख्य उद्देश्य जनपद और तहसील स्तर पर आम जनता और वादकारियों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करना है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने लंबित मामलों का निस्तारण करा सकें। 9 मई (शनिवार) को आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के


वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं,प्री-लिटिगेशन और सिविल वाद,मोटर दुर्घटना दावा और चेक बाउंस मामले,भरण-पोषण, वैवाहिक और राजस्व वाद,बैंक रिकवरी, श्रम, बीमा और बिजली/टेलीफोन बिल संबंधी विवाद।

इस अवसर पर जिला जज के साथ प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) प्रदीप सिंह, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) चन्द्रपाल (द्वितीय), विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी) डॉ. विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज श्री गगन कुमार भारती, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सौरव सिंह सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी और पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त विधि व्यवसायियों और आम जनता से अपील की है कि वे आगामी 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने वादों को नियत कराकर त्वरित न्याय प्राप्त करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages