ऐतिहासिक स्वगणना अभियान का हुआ शंखनाद! - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

ऐतिहासिक स्वगणना अभियान का हुआ शंखनाद!

जनता से बोले अफसर बोलेः डिजिटल क्रान्ति का हिस्सा बने

बांदा, के एस दुबे । जनपद में आज से ऐतिहासिक “स्वगणना अभियान” का शंखनाद हो गया। अभियान के प्रथम दिवस पर बांदा के जनप्रतिनिधियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सुर में नागरिकों से इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्र की विकास नीति का सीधा हिस्सा बनाना है। अभियान के शुभारंभ पर सांसद चित्रकूट-बांदा कृष्णा पटेल, विधायक नरैनी श्रीमती ओममणि वर्मा, विधायक बबेरू विशंभर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बसु तथा आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार,जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी एवं मुख्य विकास अधिकारी बांदा अजय कुमार पांडे/ नोडल अधिकारी द्वारा संयुक्त वक्तव्य जारी किया। उन्होंने कहा,


स्वगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी पहचान और अपने अधिकारों को सुरक्षित करने का एक सशक्त माध्यम है। जब आंकड़े सटीक होंगे, तभी शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँच सकेगा। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे मानवीय त्रुटि की संभावना समाप्त हो जाती है और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहती है। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है जो समय की बचत और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करता है। जनप्रतिनिधियों ने जनता से कहा है कि वे न केवल स्वयं अपनी गणना करें, बल्कि अपने मोहल्ले और गांव में स्वगणना दूत बनकर दूसरों को भी प्रेरित करें। आपकी एक छोटी सी पहल बांदा और देश के भविष्य की तस्वीर बदल सकती है। अभियान के पहले दिन बांदा के विभिन्न चौराहों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पोर्टल सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और किसी भी तकनीकी सहायता के लिए हेल्पडेस्क सक्रिय है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages