बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू विद्युत उपकेंद्र में विद्युत की समस्या को लेकर समाजसेवी ने ऑफिस मे जड़ा ताला, समाधान दिवस पर अधिकारियों को ज्ञापन सौपा हैँ बबेरू कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पावर हॉउस मे शनिवार को लगभग एक दर्जन ग्रामीणों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल दोपहर करीब 1:30 बजे विद्युत उपकेंद्र बबेरू पावर हाउस पहुंचे, जहां पर विद्युत समस्या को लेकर पिछले दिनों आई आंधी और तूफान से गिरे विद्युत पोलो को लेकर प्रदर्शन किया, वही कर्मचारियों को बाहर निकाल कर विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया, करीब 10 से 15 मिनट तक विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करता रहा, उसके बाद बबेरू तहसील पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ
जमकर प्रदर्शन करते हुए समाधान दिवस पर बैठे बांदा मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय के माध्यम से मंडला आयुक्त को ज्ञापन सौपा है। और कहां है कि जल्द ही टूटे हुए विद्युत के खंभे लगवा कर फूंके ट्रांसफार्मर को सही कर विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई जाए, गांव में जल जीवन मिशन के तहत अभी तक कही पानी पंहुचा कही नहीं पहुंचा, वही अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण करवाए जाये,गेहूं खरीद केंद्र में मनमानी किसानों के साथ न किया जाये, जो आइजीआरएस करने पर अधिकारी क्षेत्र में नहीं निकल रहे है और तत्काल निस्तारण कर दे रहे हैं, वही समाज से पीसी पटेल ने बताया की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment