बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील बार एसोसिएशन कार्यालय मे शनिवार को बार एसोसिएशन में अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 तक शांति पूर्वक मतदान संपन्न कराया गया। जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रभुदत्त पांडे, नवल किशोर प्रजापति व महासचिव पद पर नरेंद्र यादव रामनरेश एवं हरेंद्र सिंह चुनाव मैदान पर थे। मतदान के बाद 2:30 बजे से मतगणना सम्पन्न कराई गई, जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रभुदत्त पांडे को 124 मत व नवल किशोर प्रजापति को 90 मत मिले, जिसमें प्रभु दत्त पांडे ने नवल किशोर प्रजापति को 34 मतों से पराजित कर
अध्यक्ष निर्वाचित हुए, इसी तरह महासचिव पद पर नरेंद्र यादव को 105 मत रामनरेश को 58 मत हरेंद्र सिंह को 51 मत प्राप्त हुए, जिसमें से नरेंद्र यादव अपने प्रतिनिधि प्रत्याशी रामनरेश को 47 मतों से हराकर महासचिव निर्वाचित हुए, वही इल्डर कमेटी के चेयरमैन रमेश कुमार श्रीवास्तव,चुनाव अधिकारी शिवकुमार सिंह, उपचुनाव अधिकारी,रामशरण प्रजापति, रामेंद्र सिंह, देवदत्त नारायण द्विवेदी के द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को व निर्विरोध हुए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया, वही इस मौके पर जीते हुए अध्यक्ष व महासचिव को अधिवक्ता साथियों ने फूलमाला पहनाकर जीत की बधाई व शुभकामनायें दिया, वही सुरक्षा की दृष्टि से मतदान से लेकर मतगणना तक भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment