बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के साड़ी गांव में स्थित साड़ी खादर खंड संख्या एक में इन दिनों खंड संचालक की दबंगई चरम सीमा पर है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे साड़ी खादर खंड संख्या एक की चार से पांच पोकलेन मशीनें धर्मराज निषाद, देवीदीन ,चुनकू निषाद समेत एक दर्जन किसानों के तरीहार में पड़ने वाले खेतों में पोकलेन मशीनों से अवैध खनन कर ट्रकों में मोरंग भरने का काम शुरू किया वहीं करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों ने वहां पहुंचकर खेतों में हो रहे अवैध खनन को लेकर मौके पर जाकर खनन का काम रुकवाया तथा काम रुकवाने के बाद वापस अपने सांड़ी गांव आ गए । किसानों के गांव जाने के बाद दुबारा दोपहर करीब 2:00 बजे शुक्रवार को दोबारा पोकलेन मशीनें किसानों के खेतों में पहुंच गई और अवैध खनन का कार्य शुरू कर दिया वहीं किसानों ने
महिलाओं समेत पहुंचकर वहां पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अवैध खनन को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया किसानों के कड़े रूख को देखते हुए पोकलेन मशीनों ने काम करना बंद कर दिया । वहीं किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब इसकी शिकायत वह शीघ्र ही जिलाधिकारी से करेंगे। बता दे की उक्त खदान साड़ी खादर गाटा संख्या 176 आर एस माइनिंग पार्टनर चंद्रशेखर अग्रवाल निवासी 117 कैलाश रेजीडेंसी गल्ला मंडी मार्ग ,तालपुरा जिला झांसी के पक्ष में खदान का पट्टा स्वीकृत है इस खदान में संचालक अंकित सिंह एवं स्थानीय सहयोगी पंकज चतुर्वेदी उर्फ शैलेंद्र चतुर्वेदी द्वारा निरंतर किसानों के खेतों में अवैध खनन कराए जाने को लेकर असलहों के दम पर किसानों के खेतों का स्वरूप नष्ट कर लगातार मोरम निकाल कर लाखों रुपए का वारा न्यारा रोज किया जा रहा है। इसके पूर्व भी किसान पुरुषोत्तम तिवारी के खेतों में पोकलेन मशीनें पहुंच कर मोरंग की जांच की गई थी लेकिन स्थानीय चौकी में किसान के बेटे मुकेश तिवारी ने सूचना तत्काल दे दिया था पुलिस की भनक लगते ही पोकलेन मशीनें भाग खड़ी हुई।वही जब इस संदर्भ में नवागत जिलाधिकारी अमित आसेरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि साडी़ खादर खंड संख्या एक में किसानों के खेतों से हो रहे अवैध खनन की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment