बांदा, के एस दुबे । थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गौरी कला निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रेनू देवी पत्नी पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने 13 मार्च 2026 की रात उनके घर पर हमला करने का प्रयास किया
था। मामले में थाना जसपुरा में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और आए दिन धमकी देकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment