तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध क़ो मारी टक्कर वृद्ध पैर फैक्चर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध क़ो मारी टक्कर वृद्ध पैर फैक्चर

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफन्दी गांव के पास तेज रफ़्तार बाइक सवार ने वृद्ध को  जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध का पैर फैक्चर हो गया, जिसको सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फुफन्दी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ़्तार बाइक सवार ने वृद्ध छोटकू पुत्र बेनी उम्र 70 वर्ष निवासी लमहेटा थाना बदौसा को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध छोटकू का


पैर फैक्चर हो गया, परिजनों के द्वारा घायल छोटकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद पैर फैक्चर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages