कानपुर, प्रदीप शर्मा - विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा जनकल्याण एवं मानवीय सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर नगर के जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह थे तथा विशिष्ट अतिथि कानपुर नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत तथा रक्तदान से संबंधित नृत्य नाटिका आयोजित की गई।जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा उपचार के ऊपर एक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।मुख्य अतिथि का स्वागत सभापति डॉक्टर उमेश पालिवाल के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान करके तथा सीएमओ का स्वागत डॉ अंगद सिंह के द्वारा किया गया। रेड क्रॉस के सचिव आर के सक्सेना के द्वारा आख्या प्रस्तुत की तथा कानपुर रेड क्रॉस सोसायटी के कार्य को लोगों को बताया।
कार्यक्रम का संचालन उपसभापति डॉ पूजा अवस्थी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने सेवा कार्यों को बल देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद की मदद करने से संकोच नहीं करना चाहिए, यही हमारा धर्म कहता है।आयोजक मंडलों ने कानपुर की वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक को जनकल्याण एवं मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया।धन्यवाद प्रस्ताव सभापति डॉ उमेश पालीवाल के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस संसार में सबसे बड़ी संस्था है। किसी भी प्रकार की आपदा में इसके वॉलंटियर्स हमेशा आगे रहते हैं। मर्चेंट चेंबर को आज इस बात की खुशी है कि हम लोग इस कार्यक्रम को मिलकर मना रहे हैं। कार्यक्रम दौरान मानव सेवा में काम करने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी लोगों को अंग वस्त्र प्रदान करके सम्मानित भी किया गया।


No comments:
Post a Comment