जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में यूरोगायनेकोलॉजी लाइव सर्जिकल वर्कशॉप 2026-27 का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में यूरोगायनेकोलॉजी लाइव सर्जिकल वर्कशॉप 2026-27 का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी कानपुर, मेनोपॉज सोसाइटी एवं जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “यूरोगायनेकोलॉजी वर्कशॉप 2026-27” का आयोजन शुक्रवार को विभागीय परिसर, जच्चा बच्चा अस्पताल की ओटी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध यूरोगायनी विशेषज्ञ  डॉ. हारा पटनायक कटक, ओडिशा एवं डॉ. विनीत मिश्रा  अहमदाबाद , गुजरात ने विभिन्न जटिल यूरोगायनी प्रक्रियाओं का लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं व्याख्यान प्रस्तुत किया। वर्कशॉप में कई प्रकार के उन्नत शल्य प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।इस कार्यशाला ने चिकित्सकों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को


यूरोगायनेकोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा उनके ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय कला, प्राचार्य एवं डीन, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में  डॉ. रिचा गिरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन में डॉ. किरण पाण्डेय डॉ. रेनू गुप्ता , डॉ.शैली अग्रवाल , डॉ. दिव्या त्रिपाठी एवं डॉ. पविका लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages