विद्यालयों में लगा विधिक जागरूकता का शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 7, 2026

विद्यालयों में लगा विधिक जागरूकता का शिविर

छात्रों को दिए कानूनी अधिकारों के टिप्स

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को एचएनबी बहुगुणा इंटर कॉलेज एवं पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलाश गांगुली ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों, सुलह-समझौता केंद्र तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों के समाधान के

विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को जागरूक करती टीम।

लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुलह समझौता केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, जिससे विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण हो सके। सचिव श्री गांगुली ने बताया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर पराविधिक स्वयं सेवकों की तैनाती की गई है, ताकि आमजन को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार, अजमेर एवं शेखर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों से विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, पराविधिक स्वयं सेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages