कानपुर, प्रदीप शर्मा - गोविन्द नगर स्थित स्कालर्स प्लेवेज इण्टर कालेज मे शनिवार को नन्हे-मुन्हे बच्चों के द्वारा मदर्स डे 4th कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका चर्तुवेदी प्रभारी पिंक चौकी एवं अल्का कालड़ा समाज सेविका तथा महिला थाना काउंसलर को विद्यालय संचालक सुशील कुमार, अध्यक्षा शकुन्तला देवी मल्होत्रा, सचिव गिरीश मल्होत्रा, प्रधानाचार्या प्रेमलता श्रीवास्तव तथा सौमिल मल्होत्रा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया एवं उपहार देकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संचालक सुशील कुमार ने अपनी पूज्यनीय माता स्वर्गीय धीरजा देवी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया, और माताओं को बताया कि वे भविष्य की निर्माणकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी माताओं को नमन करते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने माताओं को तिलक
लगाकर एवं फूल बरसाकर गुलदस्ते भेंट किये । अध्यापिकाओं ने उत्तरीय पहनाकर माताओं का स्वागत किया तथा पासिंग द गेम तथा सरप्राइज गेम खिलाया । मुख्य अतिथियों ने कहा कि मातायें भविष्य की निर्माणकर्ता है और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद दिया। उसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में आने वाली माताओं को विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। माताओं ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। उसके बाद लकी ड्रा के माध्यम से प्रथम श्रेणी में पुरस्कार पाने वाली माताओं को विद्यालय संचालक सुशील कुमार द्वारा अभिनदंन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक , अध्यक्षा, प्रधानाचार्या , सचिव और सौमिल मल्होत्रा ने सभी माताओं को धन्यवाद दिया, तत्पश्चात अध्यापिकाओं में अनुराधा कालरा, परमजीत कौर, सुरेन्दर कौर, ज्योति, गरिमा, नैन्सी, प्रीती, लक्ष्मी, कुलदीप कौर एवं ज्योति मौर्या आदि ने सभी बच्चों की माताओं को धन्यवाद दिया।


No comments:
Post a Comment