हिंदू महासभा ने न्यूनतम मजदूरी पांच सौ रूपए करने की उठाई मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

हिंदू महासभा ने न्यूनतम मजदूरी पांच सौ रूपए करने की उठाई मांग

28 मई को धूमधाम से मनाएंगे वीर सावरकर की जयंती

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को बधाई देते हुए देश की मोदी सरकार से श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन 500 करने की मांग उठाई। बैठक में संगठन की सक्रिय एवं समर्पित महिला कार्यकर्ता सुधा सिंह को महिला शाखा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि नौ मई को वीर शिरोमणि, अकबर की कभी दास्ता

बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी।

न स्वीकार करने वाले महाराणा प्रताप की जयंती तथा हिंदू हृदय सम्राट हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर की जयंती 28 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी दोनों महापुरुषों की वीरगाथाओं को आम जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडेय, संतोष नेता, अर्जुन वैद्य, मुकेश कुमार, रत्नदीप शुक्ला, दीपक यादव, राज शर्मा, श्रवण कुमार, गौरी शंकर दुबे, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, ओमलता आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages