ज्ञानचंद शुक्ला बने जनपद बांदा के राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM ) पार्टी के जिलाध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

ज्ञानचंद शुक्ला बने जनपद बांदा के राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM ) पार्टी के जिलाध्यक्ष

 बांदा, के एस दुबे । समाजसेवी व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाने वाले भूत पूर्व सैनिक ज्ञानचंद  शुक्ल (छापर वाले ) निवासी स्वराज कॉलोनी बांदा को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके कार्यकर्ताओ और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई l उनके जिलाध्यक्ष मानोनयन होते ही शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनका मुंह मीठा कराया  और सभी लोगो ने  बधाई और शुभकामना सन्देश भी दिया l  इस अवसर पर मौजूद लोगो ने कहा कि ज्ञानचंद्र शुक्ल काफ़ी समय से राजनीति से जुड़े है और समय समय पर जनहित के मुद्दे उठाते रहे है l ज्ञानचंद्र शुक्ल जमीनी ब्यक्ति है तथा एक प्रखर वक्ता है उनके नेतृत्व मे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जैसी नई नवली पार्टी को मजबूती मिलेगी और वह बाँदा जिले मे इस पार्टी को नई बुलंदियों तक ले जा सकते है l बाँदा


जनपद मे उनके नेतृत्व से RAM पार्टी कि कुशल नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने मे मदद मिलेगी l पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ल ने पार्टी  नेतृत्व और पदाधिकारी के प्रति आभार ब्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उनको पार्टी ने दिया है उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा, समर्पण तथा ईमानदारी से करेंगे l उन्होंने कहा कि पार्टी कि गाइडलाईन के अनुसार समाजहित मे गरीबो, जरूरत मंदो, उपेक्षित लोगो कि आवाज बनकर उनकी समस्यायों के समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे l उन्होंने आगे कहा कि मा. अलंकार अग्निहोत्री जी संस्थापक RAM के एजेंडे के अनुसार पार्टी कि स्पष्ट नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाया जायेगा जिससे जिला संगठन को मजबूती मिल सके l साथ साथ पार्टी के आदेशानुसार वह हर बूथ 100 यूथ तैयार करने मे समर्थकों के साथ एक अभियान के तहत जल्द काम शुरू करेंगे जिससे पार्टी को आगामी उत्तर प्रदेश मे 2027 विधानसभा चुनाव मे मजबूती और अलग पहचान  मिल सके l 

इस अवसर पर राजेश शुक्ला दिनेश चंद्र शुक्ला (लाला ), एड. शिवदत्त त्रिपाठी, बद्री प्रसाद शुक्ल, एड. कमल यादव जी, नितेश तिवारी, आशीष शुक्ला, पंकज शुक्ला, सुशील गुप्ता संतसरन, कमलेश बाजपेयी जी, राजा दीक्षित राहुल सिंह, रणविजय सिंह, पंकज सिंह, आशुतोष, सरफ़राज़ खान सहित बड़ी संख्या मे सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे l  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी समर्थको और शुभचिंतको क आभार प्रगट किया और उनसे आगे सहयोग कि अपील भी किया l सभी उपस्थिति लोगो ने ज्ञानचंद्र शुक्ल के उज्ज्वल कार्यकाल कि कामना करते हुए विश्वास जताया कि शुक्ला जी के नेतृत्व मे पार्टी नई बुलंदियों तक जरूर पहुंचेगी l


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages