Pages

Sunday, May 3, 2026

बाइक व ई रिक्शा की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । मरका थाना क्षेत्र के इंगुवारी मोड़ के पास बाइक व ई रिक्शा की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , जिनको डायल 112 पीआरबी पुलिस ने सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया हैँ।बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के इंगुवारी मोड़ के पास रविवार को बाइक सवार व ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार विकास पुत्र महेश उम्र 22 वर्ष निवासी कटरा,थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर, राजेश पुत्र कल्लू उम्र 25 वर्ष, पूजा पत्नी राजेश उम्र 20 वर्ष,


निवासी सातो पलिया थाना असोथर, जनपद फतेहपुर व ई रिक्शा सवार अभिषेक सिंह पुत्र अवधेश सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मर्का यह चारो घायल हो गए, राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए चारों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।


No comments:

Post a Comment