संत के अपमान पर सड़कों पर उतरे संगठन, बडे आंदोलन की चेतावनी तेज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

संत के अपमान पर सड़कों पर उतरे संगठन, बडे आंदोलन की चेतावनी तेज

विश्व हिंदू परिषद ने दिया ज्ञापन 

अपमान पर एफआईआर की मांग 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी का धनुष चौराहा इन दिनों धार्मिक आक्रोश का केंद्र बन गया है। बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के प्रतीकात्मक चित्र और पुतले के साथ कथित रूप से जूते की माला पहनाकर अपमान किए जाने की घटना ने हिंदू जनमानस को झकझोर दिया है। आरोप है कि मीरा भारती, रोहित पटेल और उनके साथियों द्वारा की गई इस हरकत ने न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी चुनौती दी है। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उग्र तेवर में नजर आए। जिला संयोजक अंकित पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कर्वी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी

 कर्वी कोतवाली में ज्ञापन देते संगठन सदस्य

दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती खड़ी कर दी है, जबकि शहर का माहौल भी संवेदनशील बना हुआ है। इस मौके पर धर्म यात्रा प्रमुख छेदीलाल,‌ जिला मंत्री नीरज केसरवानी,‌ ‌जिला सह मंत्री सिद्धार्थ पांडे, जिला गोरक्षा प्रमुख सोनू मोदी, जिला सहसंयोजक‌ शिवेंद्र सिंह, ‌जिला सेवा प्रमुख कामता चतुर्वेदी, जिला धर्म यात्रा प्रमुख मनोज गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र, नगर सहसंयोजक नीरज करवरिया, नगर गौ रक्षा प्रमुख शिवांग करवरिया,‌ देवेंद्र द्विवेदी समेत अन्य मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages