डिलीवरी के बाद महिला की हुई मौत, नवजात बच्ची की हालत गंभीर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

डिलीवरी के बाद महिला की हुई मौत, नवजात बच्ची की हालत गंभीर

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव में डिलीवरी के बाद महिला की हुई मौत, नवजात बच्ची की हालत गंभीर सीएससी बबेरू में  भर्ती कराया गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव मे अपने मायके पर गर्भवती महिला पार्वती पत्नी इंद्रजीत उम्र करीब 23 वर्ष निवासी पुनाहुर की गांव जरोहरा  में शुक्रवार की सुबह डिलीवरी के दौरान पार्वती की मौत हो गई, परिजनों के द्वारा महिला व महिला की नवजात बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य


केंद्र बबेरू पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला पार्वती को मृत घोषित कर दिया। वही नवजात बच्ची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की गई है। वही डॉक्टर का कहना है कि महिला गर्भवती थी, ब्लड कम होने व पिलिया के लक्षण दिख रहे, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages