डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 2, 2026

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के महर्षि पैलानी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिला अधिकारी अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन जिसमें कल 67 मामले आए मौके पर आए आठ मामलों का निस्तारण किया गया शेष बचे मामलों को टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं वहीं समाधान दिवस मे अमलोर प्रधान  भूपेंद्र सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर बताया कि प्राथमिक विद्यालय अमलोर की प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला जिसकी निलंबन की कार्यवाही हुई थी जिसने विद्यालय का चार्ज अभी तक किसी को नहीं सौपा और विद्यालय पर ताला बंद कर देती है जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है वहीं जिला अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी


कार्यवाही के आदेश दिए हैं। पिपरहरी गांव निवासी सौखीलाल सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिपरहरी गांव का कोटेदार अर्जुन सिंह पुत्र गजोधर की मनमानी व गुंडागर्दी से दुकान हमेशा बंद रहती है लोगों को राशन न देकर लोगों को गाली गलौज कर भगा देता है। जिलाधिकारी ने पूर्ति अधीक्षक को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। तिंदवारी खंड विकास अधिकारी तथा जसपुरा  खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य को फार्मर रजिस्ट्री का काम न करने को लेकर जिलाधिकारी ने फटकार लगाई है कहा कि पूर्ण रूप से काम हो जाना चाहिए नहीं तो कार्यवाही की जाएगी वही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमालुद्दीन खान ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तहसील में  अभी तक उपनिबंधन कार्यालय संचालित न होने से क्षेत्र वासियों को बैनामा कराने के लिए भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमित आसेरी ,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल एडीएम कुमार धर्मेंद्र ,सी ओ सदर सौरभ सिंह,तहसीलदार राधेश्याम सिंह नायब तहसीलदार मुस्तकीम खान सहित जिले के सभी विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages