मतदाता सूची का गहन परीक्षण करें बीएलए: नरेश उत्तम
फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। बैठक में एसआईआर के बाद प्राप्त नई मतदाता सूची के बूथ स्तर तक प्रभावी वितरण की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि ने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को निर्देशित करते हुए कहा कि वे मतदाता सूची का गहन परीक्षण करें। उन्होंने विशेष रूप से कटे हुए नामों को जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने तथा जो मतदाता बूथ क्षेत्र में निवास नहीं कर रहे हैं, उनके नाम चिन्हित कर हटवाने के लिए सूची तैयार करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक का संचालन जिला
![]() |
| बैठक को संबोधित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल। |
महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी रणनीति तय की गई। इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, वली उल्ला, दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, बच्चा सिंह, कमलेश वर्मा, गणेश वर्मा, प्रवक्ता जगदीश सिंह एड, रामतीरथ परमहंस, धर्मपाल पटेल, शमीम अहमद, विनोद शुक्ला, संगीता राज पासवान, सुघर लाल यादव, डॉ अफसर अली, डीजी कुशवाहा, नफीस उद्दीन, शकील गोल्डी, सुहैल खान हेमू, शिव सिंह यादव, परवेज़ आलम, केपी यादव, नागेंद्र यादव, प्रदीप सोनकर, कुलदीप यादव, अरशद खान, राजेंद्र सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, राजू गुप्ता, आनंद कोरी, कृष्ण यादव, जगमोहन निषाद, मो. आमीन, राजीव त्रिवेदी, नीरज यादव, प्रमोद यादव, अरुण यादव, नीरज यादव, गणेश उमराव, महेश बाल्मीकि, राजीव पासवान, समीर कुशवाहा भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment