बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ भंडारे का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ भंडारे का आयोजन

फतेहपुर, मो शमशाद । संयुक्त सामाजिक एकता मंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग पर विगत नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शंकर गोदाम के पास स्थित चैराहे का नाम गौतम बुद्ध के नाम से पास किए जाने पर आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अनुयायियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बुद्ध जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नगर पालिका परिषद बोर्ड को धन्यवाद ज्ञापित किया और अपेक्षा किया कि

भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।

जल्द से जल्द इस चैराहे का सुंदरीकरण करके बुद्ध प्रतिमा स्थापित की जाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से चेयरमैन राजकुमार मौर्य, बुद्ध उपासक भानूप्रकाश, डा अमित पाल, दिलीप पासवान, राजेश पाटिल, चंद्रभान यादव, अश्वनी यादव, फूल सिंह लोधी, बबलू पाल, दिलीप पाल, विनोद गौतम, रमेश बौद्ध, मुकेश, आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages