ग्राम प्रधानों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान
ग्रामों के पंचायत भवनों में सुझाव/शिकायत पेटिका की स्थापना करें ग्राम प्रधान
"संवाद एवं सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम पं0 दीनदयाल सभागार में सम्पन्न
देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, झांसी : केन्द्र सरकार के 12 पूर्ण होने के अवसर पर संवाद एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त ग्राम प्रधान / प्रशासक सम्मेलन का आयोजन पंचायती राज विभाग जनपद-झाँसी द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम, विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा, सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष महानगर भाजपा श्री सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण भाजपा श्री प्रदीप पटेल, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, उपनिदेशक (पंचायत) श्री अजय आनन्द सरोज, उपनिदेशक (सांख्यकीय) श्री एस०एन० त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ० बाल गोविन्द श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण एवं जनपद के समस्त ग्राम प्रधान / प्रशासक उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनसमुदाय के लिये चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई एवं सरकार द्वारा ग्राम प्रधानो को विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्षों में कराये कार्यों को प्रचारित एवं प्रसारित किये जाने हेतु सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक बबीना श्री राजीव सिंह "पारीछा" द्वारा ग्राम प्रधानों / प्रशासको से संवाद स्थापित करते हुये कहा गया कि ग्राम प्रधानों / प्रशासको को अपनी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक क्षेत्र को समान रूप से देखते हुये आवश्यकता अनुसार कार्यों की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुये कार्य कराने चाहिये ताकि ग्राम पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों का लाभ सभी जनसमुदाय को प्राप्त हो सकें, साथ ही जनसमुदाय से निरन्तर संवाद स्थापित करते हुये उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का समय समय पर निराकरण कराने का प्रयास करना चाहिए।
विधान परिषद सदस्य, श्रीमती रमा निरंजन द्वारा केन्द्र सरकार एवं उ०प्र० सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये विकास कार्यों एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभ को ग्राम के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु उपस्थित ग्राम प्रधानों / प्रशासको से अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे ने निवर्तमान प्रधान/प्रशासकों को सुझाव देते हुए कहा कि वह अपनी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में सुझाव / शिकायत पेटिका की स्थापना करते हुये प्रतिदिन उन पेटिका का अवलोकन करें, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के साथ साथ गांव के सर्वागीण एवं चहुंमुखी विकास की परिकल्पना को धरातल पर स्थापित किया जा सकें।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समस्त जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विगत 12 वर्षों में पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं एवं कराये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष (नगरीय), श्री प्रदीप पटेल जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) आदि द्वारा भी उपस्थित ग्राम प्रधानों / प्रशासको को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 05 मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार प्राप्त ग्राम प्रधान श्री हरी किशन ग्राम पंचायत-चमरौआ, श्री अनिल कुमार ग्राम पंचायत-गढवा, श्री रविन्द्र कुमार ग्राम पंचायत-छिरौना, श्री धनीराम ग्राम पंचायत-हरपुरा, पानकुंवर ग्राम पंचायत बेला, पंचायत सहायक सावित्री रायकवार ग्राम पंचायत-घुघुवा, श्री दुर्गा प्रसाद ग्राम पंचायत-बबीना रूरल, कु० काजल नामदेव ग्राम पंचायत चिरगांव रूरल, खण्ड प्रेरक बबीना श्री राजदीप त्रिपाठी, श्री सुनील कुमार बंगरा, श्री अनिल कुमार चिरगांव, श्री प्रशान्त दुबे मोठ, श्री परमेश्वरी दयाल मऊरानीपुर, सामुदायिक शौचालय में तैनात महिला केयर टेकर, श्रीमती मदीना ग्राम पंचायत-सिमरावारी, वन्दना राजपूत ग्राम पंचायत-कडूरा, श्रीमती किरन देवी ग्राम पंचायत-टहरौलीखास को अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन एवं सराहनीय कार्य किये जाने हेतु समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों, मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड को स्मृति चिन्ह भेट करते हुये श्री अजय आनन्द सरोज, उपनिदेशक (पंचायत) द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


No comments:
Post a Comment