अतर्रा में महिला को दबंग ने दी जान-माल की धमकी महिला ने थाने में तहरीर दी, मुकदमा दर्ज करने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 12, 2026

अतर्रा में महिला को दबंग ने दी जान-माल की धमकी महिला ने थाने में तहरीर दी, मुकदमा दर्ज करने की मांग

दबंग का सोशल मीडिया में बंदूक लेकर गाली गलौज करने का  वीडियो हो रहा जमकर वायरल 

बांदा, के एस दुबे । अतर्रा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने तथा न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे के वार्ड संख्या 25 निवासी मीरा देवी पत्नी तिलोकी ने अतर्रा पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि भूमि विवाद से संबंधित एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा सीमांकन कार्य पूरा होने के बाद संबंधित भूमि पर पत्थर गाड़े गए थे। महिला का आरोप है कि 9 जून 2026 को राम पुत्र रामराज्य व शिव मोचन ,शिवबली,जसपाल , रामधनी पत्थरों को

हटाने और विवादित भूमि पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। बंदूक लेकर जान से मारने को लेकर तन भी दी । पीड़िता का कहना है कि उसने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बावजूद आरोपित कथित रूप से धमकी देते रहे। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages