बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू ब्लाक सभागार व परिसर मे मंगलवार की दोपहर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में अव्यवस्थाएं रही, किसी भी प्रकार का छाया के लिए टेंट नहीं लगाया गया। धूप में पेड़ों के नीचे शिक्षा, विभाग,पशुपालन विभाग, कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी व समूह की महिलाएं, समाज कल्याण विभाग, व अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए जो भी व्यक्ति आय इधर-उधर टहलते रहे, बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे
अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा, जब कार्यक्रम के बारे में जानकारी खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी से लेना चाहा बाइट देने से इंकार कर दिया। वही ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी एवं जन जागरूकता अभियान के तहत सिविर लगाकर मौजूद लोगों को सरकार की हर योजना, जैसे कृषि,स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, बाल विकास, स्वरोजगार से संबंधित हर एक योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।


No comments:
Post a Comment