बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में खेतो पर गड़ा धन निकालने का लालच दिखाकर एक ढोंगी तांत्रिक कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे किशोरी 4 माह की गर्भवती हो गई, जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में दुष्कर्म सहित अन्य मामलों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
बता दे की एक व्यक्ति ने बताया कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री को कजरी दिखाने के बहाने ढोंगी तांत्रिक निरंजन दास श्रीवास्तव उर्फ़ नीरज महाराज निवासी परसौली जो हाल पता गिरवा थाना क्षेत्र के माधवपुर मे रामजानकी मंदिर मे बुलाया और पुत्री क़ो कजरी लगा कर खेतो मे गड़ा धन निकालने की बात बता कर कुटी के अंदर ले जाकर गलत काम किया,जिससे पुत्री गर्भवती हो गयी,ज़ब परिजनों को जानकारी हुई तो पुत्री से जानकारी किया तो पूरी घटना बताई, वही बबेरू कोतवाली पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी अभियुक्त निरंजन दास श्रीवास्तव उर्फ़ नीरज महाराज को गिरफ्तार किया गया, जिसको जेल भेज दिया गया है।


No comments:
Post a Comment