17 लाख की सीसी रोड की सौगात,सांसद ने किया लोकार्पण,ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

17 लाख की सीसी रोड की सौगात,सांसद ने किया लोकार्पण,ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

जसपुरा /बांदा, के एस दुबे । ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक और कदम बढ़ाया गया तिंदवारी-हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने विकासखंड जसपुरा के सिकहुला गांव में लगभग 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का फीता काटकर लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से गांव के लोगों को बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा।लोकार्पण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों में सड़क,पेयजल,बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही


है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें बनने से लोगों का समय बचेगा, आवागमन आसान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के  अनुरूप विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि/पूर्व ब्लॉक प्रमुख सादिका खातून,कुदरत उल्ला,अजहरुद्दीन एडवोकेट,कमलेश पटेल,नियाजुद्दीन,खालिक खान,जमील खान,बरकत उल्ला,सुरेंद्र यादव,रामसजीवन यादव,शिवदासन प्रजापति,सुरेन्द्र पाल,उमा सिंह, उज्जरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग के बन जाने से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान हो गया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages